भोपाल

हीरे के बाद अब सोना उगलेगी मप्र की धरती पर, पहली बार होगी सोने की खदानों की नीलामी, जानिए कब लगेगी बोली

भोपाल न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश में हीरे के बाद अब धरती सोना उगलेगी. पहली बार सोने की खदानों की नीलामी होगी. सिंगरौली जिले के गुरहार पहाड़ क्षेत्र में 21 वर्गमीटर खदान की नीलामी की जाएगी. गुरहार पहाड़ पर सोने की खदान की निविदा निकाली गई है. 22 फरवरी को बोली लगेगी.

प्रदेश में लगभग 15 साल से अधिक समय से सोने के भंडार की तलाश की जा रही थी. जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया ने सिंगरौली और कटनी में सोने की खदानें होने की पुष्टि की है. सिंगरौली के चकरिया में चार हेक्टेयर में सोने का डेढ़ लाख टन होने का दावा किया गया है.

वहीं सिंगरौली के गुरहार पहाड़ में 21 वर्गमीटर, थापरा में 24 वर्गमीटर, कर्माहीपुरी सिली में 32 वर्गमीटर और निबुआ में 25 वर्गमीटर क्षेत्र में सोना होना बताया गया है. 22 फरवरी को सोने की खदानों की नीलामी के लिए बोली लगेगी. सबसे अधिक बोली लगाने वाले को ही खदानें मिलेंगी.

इससे सरकार को हर साल 500 करोड़ से ज्यादा का राजस्व और 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. सीमेंट उद्योगों के लिए भी कच्चा माल उपलब्ध होगा. जिन खनिजों की नीलामी की जा रही है, उनमें लोहा और अन्य खनिजों सहित सोने की खदानें शामिल हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!