बीजापुरछत्तीसगढ

बीजापुर : नक्सलियों ने अपने ही 2 और साथियों की निर्मम हत्या

बीजापुर न्यूज़ धमाका /// नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर सैकड़ों ग्रामीणों के बीच अपने दोनों साथियों को आत्मसमर्पण और मुखबिरी के शक में निर्मम हत्या की है। नक्सलियों ने 7-8 जनवरी की रात वारदात को अंजाम दिया है। मामला जांगला थाना क्षेत्र का है। इधर, बीजापुर के SP कमलोचन कश्यप ने मारे गए दोनों लोगों को नक्सली बताया है। उन्होंने कहा कि, नक्सली खुद के साथियों की ही हत्या कर रहे हैं।

बीजापुर जिले के SP कमलोचन कश्यप ने कहा कि मारे गए दोनों लोगों की फाइल खंगाली गई है। ये दोनों भी नक्सली हैं। पिछले कई सालों से संगठन में जुड़कर काम कर रहे थे। इन दोनों के खिलाफ भी बीजापुर जिले के थानों में नामजद अपराध दर्ज हैं। नक्सलियों ने 2 दिन पहले बेलचर गांव में भी जन अदालत लगाई थी। जन अदालत में भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी को सब के बीच खड़ा किया था।

ग्रामीणों को बताया कि ये दोनों गद्दार हैं। पुलिस की मुखबिरी करते हैं। फिर सैकड़ों ग्रामीणों के सामने दोनों की हत्या कर दी थी। इससे पहले भी नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या की थी। रविवार को गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट के माध्यम से नक्सलियों ने कहा कि उन्होंने अपने साथी नक्सली कमांडर कमलू पुनेम को मौत की सजा दी है। वो गद्दार था। उन्होंने कहा अपनी ही बहन के साथ शारीरिक संबंध रखता था। बहन के साथ भागकर पुलिस के सामने घुटने टेकने जा रहा था। जिसे जनता ने पकड़ा और जन अदालत में लाकर खड़ा कर दिया। जिसे मौत की सजा दे दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!