छतीसगढ़बिलासपुर

चाय वाला के बाद अब BJP ने गुपचुप वाली को दिया टिकट

CG Election 2025: चाय वाला के बाद अब BJP ने गुपचुप वाली को दिया टिकट

बिलासपुर न्यूज धमाका – नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का सियासी प्रयोग जारी है। रायगढ़ नगर निगम के मेयर पद के लिए चाय वाला जीवर्धन चौहान को उम्मीदवार बनाया है। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 से गुपचुप बेचने वाली संतोषी कैवर्त को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा में चाय वाला के बाद गुपचुप वाली के सियासी प्रमोशन को लेकर इन दिनों चर्चा छिड़ी हुई है।

नगरीय निकाय चुनाव के उम्मीदवारी को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा के दो निर्णय की इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है। रायगढ़ नगर निगम के मेयर के बाद भाजपा ने जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 में गुपचुप वाली को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है। मेयर और पार्षद के इस टिकट से भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर मतदाताओं को यह संदेश देना चाहती है कि पार्टी की नजर कर्मठ और आम कार्यकर्ताओं पर हमेशा रहती है।

रायगढ़ में चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को रायगढ़ नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मेयर केंडिडेट को हाथों हाथ लिया है। पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां मनाई और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक रूप से संदेश देने की कोशिश भी की। भाजपा के मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान रेलवे कालोनी के पास सोनकर मोहल्ला में रहते हैं। चर्च के पास ओवरब्रिज के ठीक नीचे चाय की दुकान लगाते हैं। दुकान चलाते तकरीबन 27 साल हो चुके हैं।

संघ से गहरा जुड़ाव

पत्नी और चार बेटियों का भरापूरा परिवार है जीवर्धन का। आरएसएस से उनका लंबा जुड़ाव रहा है। संघ के कार्यक्रमों में गंभीरता से शामिल होना और दी जाने वाली जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की कला भी उनके पास है। 1996 में भाजपा में सदस्यता ली। 1998 में पार्षद बने। 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी की जिम्मेदारी निभाई। 2005 में भाजयुमो नगर मंत्री बने। भाजयुमो में नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। 2010 में नगर निगम में एल्डरमैन बनाए गए थे। विधानसभा और लोकसभा में शक्ति केन्द्र प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!