
मुंबई न्यूज़ धमाका // अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। दोनों की कोविद -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ने कोविद -19 मानदंडों का उल्लंघन किया था और कई पार्टियों में शामिल हुए थे। बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने बताया कि इन दोनों एक्ट्रेस के संपर्क में आए लोगों को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने का आदेश दिया है।




