बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

लिव-इन-रिलेशन के दौरान किया यौन शोषण , SECL कर्मी गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// पुलिस ने एसईसीएल के कर्मचारी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि एसईसीएल कर्मी ने तीन सालों तक साथ में रहते हुए उसका शारीरिक शोषण किया है।

3 साल तक लिव इन रिलेशन में रहते हुए दैहिक शोषण करने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। मामले में आरोपी एसईसीएल कर्मचारी की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के सरकंडा थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आरोपी से तीन साल पहले उसका परिचय हुआ। आरोपी युवक का नाम विशाल संग्राम है। वह एसईसीएल में कार्यरत है। पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, विशाल और युवती का संपर्क तीन साल पहले हुआ।

दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। वे दोनों साथ रहने लगे। इस बीच युवक ने युवती से शपथ पत्र देकर वादा किया, कि भविष्य में वह उससे शादी करेगा। लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संपर्क बने। दोनों के बीच विवाद की शुरुआत तब आई, जब युवती ने विशाल संग्राम से कहा कि वादा के मुताबिक वह शादी करे, लेकिन विशाल संग्राम शपथ पत्र देने के बावजूद शादी के लिए ना-नुकर करने लगा। बार बार मिन्नतें करने के बावजूद जब विशाल संग्राम नहीं माना, तब पीड़िता ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!