मनोरंजन

अभिनेता अनिल कपूर पत्नी सुनीता संग अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की,फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद आई…..

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- एक्टर अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जाने माने एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है। वहीं इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर का कई मौकों पर रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलता है, जो फैंस को खूब पसंद आता है।

इन दिनों अनिल कपूर अपनी पत्नी संग इजिप्ट ट्रिप पर हैं, जहां से उन्होंने वाइफ सुनीता संग अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

अनिल कपूर ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा- ‘हम जहां भी जाते हैं, हाथों में हाथ डालकर यादें बनाते हैं!’ तस्वीरों में एक्टर प्राचीन पिरामिडों के दृश्य का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

एक्टर अपनी पत्नी की बाहों में बाहें डाल खुशनुमा पोज दे रहे हैं। इस दौरान कपल का एक साथ कूल लुक देखने को मिल रहा है। जहां सुनीता धारीदार ब्लू एंड व्हाइट कुर्ता के ब्लैक पैंट पहने नजर आ रही हैं, वहीं अनिल लाइट ब्लू कुर्ता के साथ व्हाइट पैजामा में परफेक्ट दिख रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

इन तस्वीरों पर एक्टर की बेटी सोनम कपूर ने कमेंट कर लिखा- इस दुनिया में बेस्ट लोग वहीं दूसरी बेटी रिया ने लिखा-“आपको मेरा फेसटाइम चुनना चाहिए था।” ऐसे ही अन्य कईयों ने भी कमेंट कर कपल की तस्वीरों पर प्यार बरसाया।

वर्कफ्रंट पर अनिल कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में देखा गया था, जिसमें वह वरुण धवन, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल के साथ नजर आए थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!