दुर्गछत्तीसगढभिलाई

जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- दुर्ग जिले के भिलाई शहर के ग्राम सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवक ने जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर जब सुपेला पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह भाग गया। 14 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के मुताबिक 23 सितंबर को नाबालिग शाम 7 बजे पास के दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान संजय नगर सुपेला निवासी सोनू उर्फ छोटू बांधे (26 साल) उसे लोहिया पेट्रोल पंप के पीछे सुनसान जगह पर ले जाकर जबरदस्ती रेप किया।

आरोपी ने लड़की को धमकी दिया कि, वह किसी को कुछ बताएगी तो जान से मार देगा। पीड़िता वहां से रोते हुए घर आई और अपने मां बाप को पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद मां बाप थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराया। सुपेला पुलिस के मुताबिक सोनू को जैसे ही पता चला कि लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, वह घर से भाग गया।

उसका पता लगाने के लिए पुलिस ने सोनू के रिश्तेदारों से भी पूछताछ किया। जैसे ही पुलिस उसके ठिकाने में जाती, वह दूसरी जगह भाग जाता था। इस तरह जगह बदल बदल कर वह 13 दिन इधर उधर रहा। 7 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि सोनू अपने घर में देखा गया है।

पुलिस ने बिना देरी किए घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!