छतीसगढ़बिलासपुर

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वसूले 15 लाख, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज धमाका – सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक युवती को धोखा देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया और फिर उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपए भी ऐंठ लिए. इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शुभम भापकर (26 वर्ष) को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है. यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है.

पीड़िता ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सोशल मीडिया पर आरोपी शुभम भापकर निवासी अहमदनगर (पुणे) से पहचान हुई थी. आरोपी ने पहले मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की.फिर अपनी नजदीकियां बढ़ाई और विश्वास में लेकर पीड़िता को होटल में बुलाया. फिर शादी का झांसा देकर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद आरोपी ने घटना का फोटो व वीडियो बना लिया और पीड़िता को ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. पीड़िता ने जब शादी करने के लिए कहा तो आनाकानी करने लगा और बनाए गए फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग किस्तों में अपने खाते में पीड़िता से लगभग 15 लाख रुपए जमा करा लिया.

पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन पुणे, अहमदनगर में ट्रेस किया गया. तत्काल एक पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने पुणे रवाना हुई और लोकेशन के आधार पर दबिश देकर आरोपी को एक होटल से गिरफ्तार किया. इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपी शुभम भापकर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!