छतीसगढ़कोरबा

डिवाइडर से टकराकर पलटी इनोवा कार, हादसे की चपेट में आए 6 लोग, 3 की हालत गंभीर…

कोरबा न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीती रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई. जिले के पाली थाना अंतर्गत मुंगाडिह के पास तेज रफ्तार इनोवा कार एनएच रोड पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. इस घटना में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए. कार में 2 छोटे बच्चे भी सवार थे, उन्हें भी सिर और पैर पर चोंटे आई हैं. घायलों में से 3 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर घंटों की मशक्कत के बाद राहगीरों की मदद से बाहर निकाला. सभी घायलों को पाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार दंपति भिलाई निवासी थे, जो बनारस से वापस भिलाई लौट रहे थे. इसी दौरान रात लगभग 2 बजे वे सभी दुर्घटना के शिकार हो गए. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!