छतीसगढ़खैरागढ़

तालाब में डूबने से एक युवक की मौत

खैरागढ़ न्यूज़ धमाका –जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कोड़ेनवागांव में 35 वर्षीय युवक की तलाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार कोड़ेनवागांव निवासी कृष्णा नेताम पोला पर्व के दिन सोमवार को दोपहर तकरीबन 3.30 बजे गांव के दैहान पारा स्थित तालाब में नहाने गया हुआ था. जहां अचानक तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई.

ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन 7 एकड़ के रकबे में फैला गांव का यह तालाब बहुत गहरा है और दुर्घटना से बचने तालाब में पचरी का भी निर्माण कराया गया है. लेकिन तालाब की गहराई में जाने के कारण युवक पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई. युवक के तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर शाम करीब सात बजे गोताखोरों की टीम तालाब पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!