छतीसगढ़तिल्दा नेवरा

पेंट प्लांट में लगी भीषण आग : मौके पर पहुंचा प्रशासन, दमकल की टीम आग पर काबू पाने कर रही कोशिश

Fire brigade team trying to control the fire in a chemical plant

तिल्दा नेवरा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा के बरतोरी पेंट प्लांट में भीषण आग लग गई। प्लांट में रुक-रुक कर ब्लास्ट हुआ, जिससे आसपास के लोग दहशत में हैं। हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। वहीं एडीएम, तहसीलदार और  थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के बरतोरी के संजय केमिकल्स में भीषण आग लग गई। आगजनी में अब तक एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। घायल युवक नेतराम बरेठ खोखरा जांजगीर चांपा का रहने वाला है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजावाया। 

केमिकल से भरे एक टैंकर को प्लांट से निकाला बाहर 

वहीं सूचना मिलते ही एडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल की 5-6 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। रेस्क्यू के दौरान एक केमिकल से भरे टैंकर को प्लांट से बाहर निकाला गया। वहीं आशंका जताई जा रही है कि, प्लांट में और भी लोग फंसे हुए हो सकते हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!