
बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// महात्मा गांधी मार्ग पर रमन साइकिल स्टोर लगी आग । वहीं उनके तीन गोदाम भी हैं। बताया जा रहा है कि दुकान करीब 70 साल पुरानी है। जुगल किशोर चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष भी हैं। वह रोज की तरह करीब 8.30-9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच रात करीब 10 बजे दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना जुगल किशोर को दी।
वह मौके पर पहुंचे, इससे पहले ही लोगों ने अपने घरों की मोटर चालू की और पाइप लगाकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक आग दुकान से गोदाम तक फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की भी दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। किसी तरह शटर तोड़कर अंदर घुसे फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

