
अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// शहर के करीब गांवों में हाथियों के झुंड को देखा गया। जो फसलों को रौंदते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। सरगुजा संभाग में 24 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी बड़ी संख्या में लोग साइबार बैरियर के पास पहुंच गए। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और एनएच 130 पर लंबा जाम लग गया।लोगों की भीड़ की सूचना जब पुलिस और वन विभाग को लगी, तो बिना देर किए टीम मौके पर पहुंची। लोगों को हाथियों के दलों से दूरी बनाने की अपील की।

