
रायपुर न्यूज़ 3 अक्टूबर को हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस खबर के बाद डॉ. रमन सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई। रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि एक समूह को प्रताड़ित किया जा रहा है, गांव-गांव में स्थिति विस्फोटक होगी। आज तो हम शांति से हल ढूंढना चाहते हैं। बिना किसी का नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से प्रशासन का उपयोग राजनीतिक दृष्टि से किया जा रहा है ये स्थिति को खराब कर रहे हैं। 70 बच्चों गिरफ्तारी ये ठीक नहीं है। जब तक कवर्धा हिंसा मामले में ज्यूडिशियल इनक्वायरी नहीं होगी तब तक निराकरण नहीं होगा।

