
रायपुर,न्यूज धमाका:- गरियाबंद के गांधी मैदान में स्कूल मध्यान भोजन रसोईया संयुक्त संघ गरियाबंद विकासखण्ड द्वारा अपने तीन सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले तीन दिनो से उग्र धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जा रहा है।
रसोईया संघ की प्रमुख मांग रसोईयो को नियमित किया जाये, कलेक्टर दर मानदेय दिया जाये और रसोईयो को निकालना बंद करे। स्कूल मध्यान भोजन रसोईया कल्याण संघ के अध्यक्ष ललिता देवांगन ने बताया मध्यान भोजन अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सन् 1995 से प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में पढ़ने वाले बच्चो के लिए अनवरत रूप से मध्यान भोजन योजना जारी है,
मध्यान भोजन रसोईया कर्मचारियों को जिसके ऊपर स्वादिष्ट भोजन पकाने व खिलाने के लिए रसोईयो को नियुक्त किया गया है जिसमें प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक कार्य किया जाता है मध्यान भोजन पकाने व खिलाने एवं बर्तन की साफ सफाई करने में पूरा दिन लग जाता है और वे दूसरा कार्य नही कर पाते इसलिए रसोईयो को कलेक्टर दर पर मजदूरी भुगतान किया जाये।

रसोईया कार्य पूर्णकालीन 6 घंटा कार्यदिवस होने के बावजूद न तो शासकीय नियमित कर्मचारी माना जाता है और न ही न्यूनतम वेतन दिया जाता है। वर्तमान में रसोईयो का मानदेय 1500 रूपये दिया जा रहा है इसलिए हमारे तीन सूत्रीय मांगो को पूरा किया जाये।
