अंबिकापुरछत्तीसगढ

जावाखाड़ गांव के नजदीक पहुंचा एक भालू,गांवों से बड़ी संख्या में देखने लोगों की उमड़ी भीड़,ग्रामीणों को भी दौड़ाया भालू

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका :-बलरामपुर जिले के चांदो वन परिक्षेत्र के जावाखाड़ गांव के नजदीक शनिवार की सुबह एक भालू पहुंच गया। भालू को देखने आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।चारों ओर से ग्रामीणों की भीड़ देख कई बार भालू ने ग्रामीणों को भी दौड़ाया। लापरवाहीपूर्वक लोग उसके नजदीक जाते हुए दिखे।

सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। भालू से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। लोग फ़ोटो और वीडियो बनाने के चक्कर में लापरवाही बरत रहे है। यह इलाका भालू विचरण क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।भालू नजदीक के जंगल में ही रहते है लेकिन आबादी क्षेत्र के नजदीक आ जाने से भयमिश्रित कौतूहल का वातावरण बना हुआ है।

वन विभाग की कोशिश सुरक्षित तरीके से भालू को जंगल की ओर वापस खदेड़ने की है लेकिन गांववालों की भीड़ की वजह से दिक्कत आ रही है। बार-बार भालू लोगों को दौड़ा भी रहा है। अभी तक किसी प्रकार की कोई घटना तो नहीं हुई है लेकिन चांदो से पुलिस बल को भी बुलाया गया है। प्राकृतिक जलस्रोतों के सूख जाने और जंगल में भोजन की दिक्कत होने पर इस सीजन में भालू, आबादी क्षेत्रों की ओर प्रवेश करते है जिससे कई बार जनहानि की घटनाएं भी होती है।

घटते जंगल और खाने की कमी के कारण जंगली जानवर जंगल किनारे लगे गांवों में भोजन की तलाश में पहुंच जाते है। ऐसे में वन्य जीवों को गांवों के भीतर या आसपास देखकर दहशत में आए ग्रामीण उन्हें भगाने के लिए उन पर पत्थर या डंडा से वार कर देते है। ऐसे में उनकी मौत हो जाती है या फिर उन्हें गंभीर चोट पहुंचने से वे भोजन-पानी के अभाव में मर जाते है। वहीं गर्मी की शुरूआत के साथ ही जंगल के जलस्त्रोत सूखने लगे है। ऐसे में वन्यजीव पानी की तलाश में गांव के समीप के तालाब या पोखर में पहुंच जाते है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!