गरियाबंदछत्तीसगढ

संकुल केंद्र लोहरसी में 38 प्रधानपाठकों के नेतृत्व में,पालक व बालक के बीच पुल है शाला प्रबंधन समिति शिक्षक

कोपरा,न्यूज़ धमाका :-संकुल केंद्र लोहरसी में 38 प्रधानपाठकों का नेतृत्व क्षमता विकास व शाला प्रबंधन समिति सदस्यों का चार दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण हुआ। संकुल नोडल प्राचार्य केएल कंवर के मुख्य आतिथ्य, मास्टर ट्रेनर टीआर साहू, एनएल सेन, संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा, गिरवर यादव, सुरेश गुप्ता, अनिल सिन्हा की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरसी के प्राचार्य ने कहा कि शाला प्रबंधन समिति शिक्षक, पालक व बालक के बीच पुल के रूप में कार्य करती है। इन तीनों में अच्छा सामंजस्य हो तो निश्चित ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। प्रथम दिवस मास्टर ट्रेनर ठाकुर साहू ने प्रधानपाठकों में नेतृत्व क्षमता विकास के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

जिसमें रणनीतिकार, प्रबंधकीय नेतृत्व, अकादमिक नेतृत्व, प्रधानपाठकों में क्या क्या गुण होना चाहिए, इन सभी तथ्यों को समझाया। द्वितीय सोपान मास्टर ट्रेनर नारायण लाल सेन ने विद्यालय में क्या-क्या अच्छे लक्ष्य निर्धारण हो, इस पर जानकारी दी। द्वितीय दिवस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्तियों को नमन करते हुए प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस की गतिविधियों पर फिरंगी लाल पटेल, सालिक साहू, मुनेश्वर ध्रुव प्रधानपाठकों ने प्रतिवेदन वाचन किया। मास्टर ट्रेनर ठाकुर राम साहू ने शाला अप्रवेशी, शाला त्यागी और बच्चों के ठहराव पर चर्चा परिचर्चा के माध्यम से प्रस्तुत किया।

नारायण लाल सेन मास्टर ट्रेनर ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए टीम भावना के साथ कैसे कार्य करे व विभागों के साथ समन्वय कर विद्यालय को अग्रणी बनाने मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के निरीक्षण व पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम के संबंध जानकारी प्रदान करने बीआरसी फिंगेश्वर टिकेंद्र कुमार यदु दल के साथ पहुंचे।

यदु ने पढ़ाई तुंहर द्वार पार्ट दो के तहत चलाए नवाजतन, चौदह सप्ताह के कार्यक्रम, एफएलइन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 व कोरोना काल के कारण बच्चों के लर्निंग गेप को दूर करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। पीएफएमएस के संबंध में संकुल समन्वयक अरुण कुमार प्रजापति, उमेश कुमार यदु, छगन दीवान ने प्रोजेक्टर से समझाया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!