उत्तरप्रदेशदेश

UP : योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों से की अपील

उत्तरप्रदेश न्यूज़ धमाका ///मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और जन प्रतिनिधियों से एक ऐसी अपील की है। जिस पर अगर सभी ने अमल किया तो हर घर में दिवाली मन सकती है। सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों से गरीब परिवारों को गोद लेने और उनके साथ दिवाली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 16 लाख सरकारी कर्मचारी और 4 लाख पुलिस कर्मी हैं। अगर सभी कर्मचारी दिवाली के त्योहार पर गरीब परिवार को गोद लें और उनके साथ दिवाली मनाये। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिपावली के त्योहार पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

इसके साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों से इस त्योहार पर गरीबों के घरों को भी रोशन करने की अपील की। सीएम ने कहा कि हमारे प्रदेश में अलग अलग विभागों में 16 लाख सरकारी कर्मचारी और 4 लाख पुलिसकर्मी हैं। इसके साथ ही लाखों जनप्रतिनिधी है। अगर सब एक एक गरीब घर को अपनाएं। उन्हें गोद लें और उनके साथ दिवाली मनाये। तो इस दिवाली पर हर घर रोशन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि गरीब परिवारों और बच्चों को दिवाली के त्योहार पर मिठाई देने और दीपक जलाने में योगदान करें। दिवाली का त्योहार सभी के लिए रोशनी लेकर आया है। दूसरों के घर रोशनी करने से आप के घर भी रोशन होंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!