गुरुग्राम

ब्रेकिंग न्यूज़ : गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने पर रोक

Story Highlights
  • गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने बताया कि नमाज किसी भी ईदगाह, मस्जिद या अपनी जगह पर ही अदा की जा सकती है। इसके अलावा किसी भी सार्वजनिक और खुले स्थान पर नमाज के लिए प्रशासन से सहमति जरूरी होगी। सभी पक्षों से बात करने के बाद यह कमेटी तय करेगी कि भविष्य में नमाज अदा करने के लिए किन जगहों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न हो।

विवाद के बाद प्रशासन ने 8 जगहों की परमिशन रद्द की ,अब समिति नमाज का स्थान तय करेगी

गुरुग्राम न्यूज़ धमाका /// गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने के विरोध के कारण जिला प्रशासन ने 8 जगहों पर दी परमिशन को रद्द कर दिया। अब किसी भी सार्वजनिक जगह और खुले स्थान पर नमाज के लिए प्रशासन से पहले अनुमति लेना जरूरी होगा। वहीं DC ने एक समिति का गठन किया जो खुले में नमाज अदा करने के लिए स्थानों की पहचान करेगी।हिंदू संगठन और स्थानीय लोग खुले में नमाज पढ़ने का काफी समय से विरोध कर रहे थे। दूसरी ओर नागरिक एकता मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि जिन जगहों पर जुमे की नमाज अदा की जाती है, वहां इससे किसी भी तरह की रुकावट पैदा नहीं होती।

संविधान में शांति से किसी भी धर्म के लोगों को अपनी धार्मिक गतिविधियों को जारी रखने का अधिकार है। हालांकि, भाईचारा कायम रहे इसलिए वे आम सहमति से ही नमाज अदा करते आए हैं।स्थानीय लोगों और कई RWA के विरोध के बाद गुरुग्राम जिला प्रशासन ने मंगलवार को शहर में 8 स्थानों की परमिशन रद्द कर दी है, जहां खुले में नमाज पढ़ी जाती थी। पुलिस के अनुसार अन्य जगहों से भी लोगों की आपत्ति मिलने पर वहां भी रोक लगाई जा सकती है। DC यश गर्ग ने नमाज अदा करने के स्थानों की पहचान करने के लिए एक समिति गठित की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!