जिले के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए निर्देश के कंडिका 03 के अनुसार आयु सीमा को 1 जनवरी. 2021 की स्थिति में उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष रखी गयी है।
जिसमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 की छूट देय होगी। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 05 वर्ष, महिलाओं के लिए 10 वर्ष तथा सभी प्रवर्ग के लिए सभी प्रकार के छूट सहित अधिकतम आयु सीमा की छूट 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। दिव्यांगजन उम्मीदवार को 05 वर्ष की आयु सीमा में अतिरिक्त छूट होगी, परन्तु यह छूट 45 वर्ष की आयु सीमा तक ही सीमित होगा।
