
रायपुर न्यूज़ धमाका /// धरसीवां स्थित फॉर्च्यून मेटालिक लिमिटेड फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है. बीती रात फैक्ट्री की भट्टी फटने से 2 मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई हैमरने वालों की पहचान बिहार निवासी इलेक्ट्रिशियन कपिल कुमार (48 वर्ष) और हेल्पर रीवा मप्र निवासी भूपेंद्र पटेल (28 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसे के बाद फैक्ट्री के खिलाफ अब तक न कोई जांच हुई और न ही अब तक एफआईआर दर्ज हुआ है

