
रायपुर न्यूज़ धमाका /// सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी किए जाने पर नोटिस भेजा गया है. प्रभारी महामंत्री (प्रशासन) रवि घोष ने लेटर जारी किया है जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बीते दिनों किए गए अनुशासनात्मक कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अर्नगल टिप्पणी करने का मामला संज्ञान में आया है सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से किए गए टिप्पणी से पार्टी संगठन की छवि धुमिल हो रही है. जो पार्टी अनुशासनहीनता की परीधि में आता है. इसलिए पूर्व महामंत्री अरुण भद्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

