
बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत कूडादान, सोख्ता गड्ढा व अन्य निर्माण कार्य के लिए भिलाई पंचायत द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के सामने भूमि का चयन किया गया था. यहां के सरपंच ने चार – पांच दिनों पूर्व कार्य के लिए रेती, ईट गिरवाया. उसी रात निर्धारित जगह में कुछ लोगों ने जैतखाम गाड़ दिया.इसकी सुचना सरपंच ने सीईओ जंप बलौदा में दी थी. सरपंच के आवेदन का बुधवार को नायब तहसीलदार, पटवारी की मौजूदगी में कोटवार की मदद से जैतखाम को उखाड़कर पिकअप में डाला गया था. जिसमे समाज विशेष के लोग आक्रोशित हो गये और सरपंच पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुचाने का आरोप लगाया. मामले में पुलिस ने सरपंच व कोटवार के खिलाफ मामला पंजीबद्ध का गिरफ्तार किया गया है.

