छत्तीसगढकोंडागांव

माकडी व फरसगांव के सीईओ किये गये जिला पंचायत कार्यालय में संलग्न, कई अधिकारियों के बदले गये दायित्व,

फरसगांव में डीसी सीमा ठाकुर व माकड़ी में डीसी शंकरलाल सिन्हा होंगे सीईओ जनपद पंचायत

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जिले के संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों के दायित्वों में बदलाव के लिए आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को नोडल नजूल अधिकारी के रूप में नजूल पट्टे के नवीनीकरण, नजूल शाखा संबंधी प्रकरणों का संधारण एवं निराकरण तथा नगरीय निकायों के जिला विकास अभिकरण का दायित्व सौंपा गया है।

डीसी भूपेन्द्र गावरे बने डीएमएफ के नोडल – डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र कुमार गांवरे को जिला खनिज न्यास निधि का नोडल बनाया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर को विशेष केन्द्रीय सहायता एलडब्ल्यूई का नोडल बनाने के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसगांव की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिन्हा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत माकड़ी के रूप में नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर की समीक्षा में नहीं उतरे थे खरे – कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत माकड़ी के पूर्व सीईओ मुकुन्द सलाम एवं फरसगांव के पूर्व सीईओ शिवकुमार टण्डन को जनपद पंचायतों की समीक्षा के दौरान कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने के कारण उन्हें से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव में संलग्न किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!