कुछ हटके

छोटे बच्चे के साथ झरने में फंस गई थी मां , लोगों ने जान पर खेलकर बचाई जान

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो हमें या तो कोई सीख दे जाते हैं या फिर दुनिया के सामने इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं । ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जो हमें इंसानियत , कर्तव्य और हिम्मत तीनों की मिसाल दे रहा है वायरल हो रहा ये वीडियो तमिलनाडु के सालेम जिले का है । जहां के अनाइवरी वॉटरफॉल में अचानक जलस्तर बढ़ने से स्थिति इतनी खराब हो गई कि एक महिला अपने छोटे से बच्चे के साथ झरने में फंस गई । हालांकि , उसे बचाने के लिए कुछ लोगों ने अपनी जान की परवाह भी नहीं कि और इस खतरनाक् स्थिति में उन दोनों की जान बचाई । अब इसी बचाव कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिसे देखने के बाद हर कोई बचाने वालों की हिम्मत की तारीफ कर रहा है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!