

वाशिंगटन । अपनों को खोना बहुत बड़ा गम होता है । यह गम उस समय और बढ़ जाता है जब आपको उनकी शिद्दत से जरूरत महसूस होती है । ऐसे खास मौकों पर आपके मरे हुए परिजन भी आपके साथ रहे हैं , इसके लिए एक ज्वैलरी डिजाइनर ने अजीब प्रयोग किया है । उनका ये प्रयोग न केवल न केवल बहुत खास है , बल्कि कई लोगों के लिए तो यह बेहद इमोशनल करने वाला है । इस महिला ने इस दुनिया से विदा हो चुके अपनों की कमी को दूर करने का एक अजीब तरीका निकाला है । यह महिला दिवंगत लोगों की राख से ज्वैलरी बना रही है ताकि खास मौकों पर उनके परिजन उनका साथ महसूस कर सकें । रिपोर्ट के मुताबिक ट्री ऑफ होप के नाम से बिजनेस चलाने वाली मेग बताती हैं कि लोग खास मौकों पर अपने दिवंगत परिजनों की कमी उन्हें शिद्दत से याद करते हैं और चाहते हैं बुरी तरह महसूस करते हैं । वे कि वे किसी न किसी रूप में उनके साथ रहें ।




