खेल

इंडिया की 29 साल में वर्ल्ड कप में पाक से पहली हार

1992 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली भारत के पहले कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया को पाकिस्तान से हार मिली है। 29 सालों के बाद भारत की पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में ये पहली हार रही। इससे पहले 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी पाक के खिलाफ टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। कुछ दिन पहले ICC टेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।भारत-पाकिस्तान महा-मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम ने भारत को बुरी तरह से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 151/7 का स्कोर बनाया। कप्तान कोहली ने 57 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी के खाते में 3 विकेट आए 152 के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया। शुरू से ही दोनों बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों पर हावी रहे और मुकाबला 13 गेंद पहले 10 विकेट से जीतकर अपने नाम किया

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!