खेल

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने खिलाडियों को अच्छा रणनीती दी ,और रणनीति को अच्छी तरह से पालन किये,और पूरी टीम को जीत मिल गया

कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की शतकीय साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया।

भारत के खिलाफ विश्व कप में हार का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने हर रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया और पूरी टीम को जीत का श्रेय जाता है।

आजम ने कहा, ‘‘ओस के प्रभाव के बाद गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। हमने अच्छी तैयारी की थी और हमारे प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना शत प्रतिशत योगदान दिया। अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है और हमें आगे के मैचों को भी गंभीरता से लेना होगा।’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। शाहीन ने जिस तरह से शुरुआत की उससे हमारा मनोबल बढ़ा। बीच के ओवरों ने स्पिनरों ने स्थिति अच्छी तरह से संभाली और डेथ ओवरों में हमारे गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया।

अफरीदी ने कहा, ‘‘ये पहला अवसर है जबकि हमने भारत को हराया और हमें इस पर गर्व है। मुझे पता था कि अगर हम शुरू में विकेट हासिल करते हैं तो ये हमारे लिए अच्छा होगा।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (31 गेंदों पर तीन विकेट) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि शुरू में विकेट हासिल करने से वो मैच पर पकड़ बनाने में सफल रहे।

मेरा प्रयास अधिक से अधिक स्विंग हासिल करना था। नयी गेंद को खेलना मुश्किल था, इसलिए बाबर और रिजवान को श्रेय जाता है।’’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!