
रायपुर न्यूज़ धमाका /// मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 25 अक्टूबर को होगी मंत्री अमरजीत भगत ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में मंत्रिमंडल के साथियों से धान खरीदी पर चर्चा होगी.सभी पहलुओं पर नजर रखे हुए हैं. कोशिश कर रहे हैं कि कोई समस्या न हो इसमें धान खरीदी कब से शुरू होगी, क्या तैयारी है, इस पर विमर्श किया जाएगा. उन्होंने बताया कि बारदाने की कमी अभी भी बनी हुई है.

