नई दिल्लीक्राइम

सिंघु बॉर्डर पर युवक की बेरहमी से हत्या , बैरिकेड से बांधकर काट डाली कलाई, शव लटकाया

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// सिंघु बॉर्डर पर कुंडली एरिया में कथित तौर पर निहंगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद मृतक का एक हाथ भी काट दिया गया। निहंगों ने गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ के आरोप पर उस युवक की हत्या कर दी थी।युवक की बेरहमी से हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। मृतक शख्स की उम्र 35 के आसपास बताई जा रही है। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने उस लाश को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल लेकर गई।

मृतक की पहचान कर ली गई है. उसका नाम लखबीर सिंह है जो पंजाब के तरनतारन का रहने वाला था. उसकी उम्र करीब 35 साल थी और वह मजदूरी करता था. जानकारी के मुताबिक मंच के नजदीक पकड़ कर हत्या की गयी है. लखबीर सिंह को हरनाम सिंह ने गोद लिया था, जब उसकी उम्र 6 महीने ही थी. लखबीर के जैविक पिता दर्शन सिंह हैं, जिनकी मौत हो चुकी है. इसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!