जगदलपुरछत्तीसगढ

नक्सली मुठभेड़ छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर 5 नक्सलियों की मौत , एक जवान को लगी गोली

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में ओडिशा के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 2 महिला व एक पुरुष है। SOG ने सभी के शव भी बरामद कर लिए हैं। ओडिशा की मलकानगिरी पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर तुलसी पहाड़ी इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह फोर्स को रवाना किया गया था। बताया जा रहा है कि फोर्स चारों तरफ से तुलसी पहाड़ी इलाके में घुसी। जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायर कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। इधर, बैकअप पार्टी भी घटनास्थल पहुंच चुकी है। फिलहाल मुठभेड़ बंद है, लेकिन घटनास्थल की सर्चिंग जारी है। मारे गए तीनों नक्सलियों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। इस मुठभेड़ में 1 जवान को भी गोली लगी है। जिसे हेलिकॉप्टर की मदद से विशाखापट्नम रेफर किया जाएगा। इधर, जवानों ने घटनास्थल से एक इंसास और एक SLR रायफल भी बरामद किया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!