धमतरीछत्तीसगढ

तेंदुए के हमले से बच्चे की मौत , लोगों ने किया चक्काजाम

तेंदुए के हमले से 3 बच्चों की गई जान

दिनों इलाके में लगातार तेंदुए का आतंक है. इसी इलाके में बीते दिनों दो बच्चों की तेंदुए के हमले से पहले भी मौत हो चुकी है. कल भी तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर दिया था

धमतरी न्यूज़ धमाका /// जिले के सिहावा इलाके में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचा रखा है. सोमवार देर शाम तेंदुआ ने फिर एक 6 वर्षीय बच्चे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मामला सिहावा के श्रृंगीऋषि पहाड़ी का बताया जा रहा है ओडिशा के नवरंगपुर जिले कुंदई थुरुडीह निवासी 6 वर्षीय बच्चा अविनाश मरकाम अपने परिवार वालों के साथ सिहावा के श्रृंगीऋषि दर्शन के लिए आया था. दर्शन करने के बाद मासूम परिजनों के साथ वापस पहाड़ी से उतर रहा था, तभी छुपकर बैठे आदमखोर तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया तेंदुए के हमले से बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों की माने तो घटना के बाद भी देर तक वन विभाग का अमला मौके तक नहीं पहुंचा. इधर तेंदुए के हमले से बच्चे के मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सिहावा में चक्का जाम कर दिया पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर चक्काजाम किए लोगों को समझाइस दे रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!