बालोदछत्तीसगढ

महिला को पुरुष से कम काम का दर्जा देकर तबादला

बालोद न्यूज़ धमाका /// एक महिला कर्मी का तबादला सिर्फ इसलिए कर दिया गया कि वो एक महिला है और कार्य की अधिकता है. महिला का तबादला कर उनके जगह एक पुरुष को पदस्थ कर दियामामला साल भर पुराना है लेकिन सामने आते ही हड़कंप मच गया. मामला सामने आते ही पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नाराजगी जाहिर करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. मामला बालोद जिले के जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के भेड़ी गांव का है. यहां पदस्थ एक महिला सचिव का स्थानांतरण आदेश साल 2019 में निकाला गया. जिसमें पंचायत में काम की अधिकता बताते हुए उनकी जगह एक पुरुष सचिव को जिम्मेदारी दे दी गई. बकायदा इसका आदेश जारी किया गया

मामले की जानकारी पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को हुई तो उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण, गंभीर और आपत्तिजनक बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “यह आदेश अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, गंभीर एवं आपत्तिजनक है. इस विषय में संज्ञान लेकर मैंने तुरंत इसकी जांच कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है. इस प्रकार की विचारधारा पूर्णतः अस्वीकार्य है. इस संबंध में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त और उचित कार्रवाई की जाएगी.” मंत्री जी के ट्वीट के बाद प्रशासनिक हल्कों में हड़कंप मच गया है. जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत डौंडी लोहारा की सीईओ से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!