छतीसगढ़रायपुर

06 जून 2026 // श्रीलंका में खेलेगा टेस्ट मैच चमका छत्तीसगढ़ का क्रिकेट स्टार : आयुष पांडेय का इंडिया ए टीम में चयन

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर आयुष पांडेय का चयन इंडिया ए टीम में हुआ है। इंडिया ए टीम श्रीलंका में 25 जून से दो चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलने वाली है

छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर आयुष पांडेय का इंडिया ए टीम में चयन हुआ है। इंडिया ए टीम श्रीलंका में 25 जून से दो चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलने वाली है। इस टीम में रायपुर के खिलाड़ी आयुष पांडेय का चयन बतौर ओपनर बल्लेबाज हुआ है।

ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है कप्तानी 
बीसीसीआई की ओर से अभी-अभी जारी टीम की कमान विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को कप्तानी सौंपी गई है। देवदत्त पडिक्कल को उप कप्तान बनाया गया है। वहीं बतौर ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन भी शामिल किए हैं।

CCPL में जड़ा शानदार शतक 
छत्तीसगढ़ के लिए आयुष के पांडेय के इंडिया ए टीम में चयन को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले ही आयुष पांडेय ने CCPL में शानदार शतक जड़ा है। इसके अलावा पिछले दो सीजन से रणजी ट्राफी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए आयुष ने सलेक्टर्स का ध्यान खींचा है।

अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद : आयुष पांडेय

इंडिया ए टीम में चयन होने पर हरिभूमि से बात करते हुए आयुष पांडेय ने कहा कि, बुची बाबू टूर्नामेंट ने उन्हें काफी आत्मविश्वास दिया, जिसका फायदा उन्हें आगे के मुकाबलों में मिला। इस बार भी मैं उसी तरह के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद रखता हूं। 

रायपुर के रियाज क्रिकेट एकेडमी से लिया प्रशिक्षण
आयुष पांडेय रायपुर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित रियाज़ क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी हैं। यहीं से उन्होंने लगभग 7 वर्ष की ही उम्र में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। अंडर-14 से लेकर रणजी ट्राफी तक का सफर उन्होंने रियाल एकेडमी के प्रशिक्षकों की देखरेख में ही तय किया। एज ग्रुप क्रिकेट के दौरान आयुष का चयन लगातार एनसीए में प्रशिक्षण के लिए होता रहा, जिसका उन्हें बड़ा लाभ मिला। आयुष की इस सफलता पर एकेडमी के प्रेसिडेंट अनिल नचरानी, सेक्रेटरी केविन कास्टर, ज्वाइंट सेक्रेटरी चन्द्रकान्त शुक्ला समेत सभी सदस्यों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी है।

इंडिया ए स्क्वाड इस प्रकार है-
ध्रुव जुरेल कप्तान, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन, सारांश जैन, Ν. जगदीशन, आयुष पांडे, गुरनूर ब्रार, अमन मोखाडे, देवदत्त पडिक्कल, औक़िब नबी, शेख रशीद, रुतुराज गायकवाड़, यश ठाकुर, जीशान अंसारी।’ 

CSCS के डायरेक्टर ने जताई खुशी
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया ने आयुष पांडेय के इंडिया ए टीम में चयन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि, यह छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि आयुष ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की है। इंडिया-ए टीम में चयन उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!