
रायगढ़ न्यूज धमाका – जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम घियारमुड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
घटना का विवरण
- मृतक सनतराम मांझी 21 सितंबर को गांव में आयोजित बकरा पार्टी में गया था।
- वहां उसने बकरा खाया और शराब पी। इसके बाद अचानक उसकी मौत हो गई।
- मृतक के मुँह से खून निकलने की जानकारी मिलने के बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया और शव का तुरंत दाह संस्कार कर दिया गया।
पत्नी का आरोप
- मृतक की पत्नी रामवती ने ससुर उदल साय समेत मेहत्तर राउत, राजकुमार यादव, मिलन सारथी, दरसराम मांझी और नरेन्द्र यादव पर पति की हत्या का आरोप लगाया है।
- रामवती ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की प्रतिक्रिया
- DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
