छतीसगढ़राजनांदगांव

माता के गढ़ डोंगरगढ़ में हैवानियत! 4 साल की बच्ची से दादा ने की दुष्कर्म की कोशिश, दर्द होने पर मासूम ने मां को बताई पूरी बात

राजनांदगाव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी राजनांदगाव के डोंगरगढ़ से नवरात्रि से पहले शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है. 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की गई है. 53 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की.

4 साल की मासूम से दरिंदगी

जानकारी के मुताबिक़, पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है. मासूम 4 साल की मासूम बच्ची प्री क्लास में पढ़ती है. वह घर से 150 मीटर दूर ही स्कूल की मैडम के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी. इसी बीच पड़ोस में रहने वाले 53 वर्षीय दादा ने बहला फुसलाकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की है.

बहला फुसलाकर वारदात को दिया अंजाम

इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची को दर्द हुआ. बच्ची पेशाब करने गयी तो उसे दर्द हुआ. जब उसे पेशाब करने में दर्द हुआ तो उसने इसके बारे में माँ को बताया. उसने बताया जब वह हमेशा की तरह ट्यूशन से घर लौट रही थी तो दादा ने उसे बहला फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसे कमरे में लेकर उसके साथ गन्दा काम किया.

आरोपी दादा गिरफ्तार

इसके बारे में पता चलते ही हड़कंप मच गया उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बच्ची को तुरंत डोंगरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है बच्ची की स्थिति अब सामान्य है. वहीँ आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उसके कमरे को सील कर दिया गया है. फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है.

बताया जा रहा है आरोपी दादा बच्ची के घर के सामने रहता था वह घर में अकेला रहता था, उसके घर में नशेड़ियों का आना जाना लगाए रहता था. घटना वाले दिन भी कुछ लोग उसके घर पर थे. फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है. आगे की कार्रवाई कारी है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाइ की जायेगी.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!