छतीसगढ़नारायणपुर

नारायणपुर में गुमशुदा युवती की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म में असफल होने पर गला दबाकर उतारा मौत के घाट, शव नाले के पास दफनाया

Narayanpur News: गुमशुदा युवती की हत्या, दुष्कर्म करने पर नाकामयाब होने पर गला दबाया, फिर नाले के पास दफनाया शव...

नारायणपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में महीनों से लापता युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का पूरा घटनाक्रम

ग्राम उड़ीदगांव निवासी 27 वर्षीय युवती 12 फरवरी 2024 को गांव के विवाह समारोह के बाद से लापता थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान संदेह नरशु वड्डे नामक युवक पर गया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसे तेलंगाना के सिद्दीपेट से हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि विवाह उपरांत आयोजित कार्यक्रम में शराब के नशे में उसने युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती के इंकार करने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पहले शव को पड़ोसी के पैरा में छिपाया और अगले दिन अपने दोस्त धनीराम वड्डे के साथ नाले के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया।

शव का उत्खनन और बरामदगी

आरोपियों की निशानदेही पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, वैज्ञानिक अधिकारी और मेडिकल टीम की मौजूदगी में शव का उत्खनन कराया गया। मौके से मानव कंकाल के अवशेष, लाल रंग की साड़ी, स्वेटर, ब्लाउज, चूड़ी और धागे बरामद हुए, जिन्हें परिजनों ने पहचान लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नरशु वड्डे, पिता दसमु वड्डे, उम्र 21 वर्ष, निवासी उड़ीदगांव, थाना बेनूर, जिला नारायणपुर
  2. धनीराम वड्डे, पिता लखूराम वड्डे, उम्र 21 वर्ष, निवासी उड़ीदगांव, थाना बेनूर, जिला नारायणपुर

दोनों आरोपियों को 24 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!