
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर के आधुनिक अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
इस परियोजना पर 35 करोड़ 36 लाख 52 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधान से मंजूर की गई है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता में रखते हुए जल्द शुरू किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री का बयान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा –
“मनेंद्रगढ़ लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से उपेक्षित रहा है। भाजपा सरकार ने हमेशा यहां की जनता की चिंता की है। कांग्रेस शासनकाल में स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी हुई, लेकिन भाजपा सरकार ने ठाना है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से को उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। हमारी सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं करती, बल्कि धरातल पर काम कर दिखाती है।”
भाजपा बनाम कांग्रेस का तुलना पत्रक
भाजपा सरकार (2023 से अब तक – 18 महीने)
- नया रायपुर में 700 बिस्तर का एकीकृत अस्पताल स्वीकृत।
- मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर का नया अस्पताल स्वीकृत।
- बस्तर और सरगुजा में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार।
- 100 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन।
- सिकल सेल, कैंसर और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष योजनाएं लागू।
कांग्रेस सरकार (2018–2023 – पूरे 5 साल)
- कोई नया मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं।
- बड़े अस्पतालों का निर्माण ठप।
- मनेंद्रगढ़ समेत पिछड़े क्षेत्रों की अनदेखी।
- स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार पर ठोस काम नदारद।
