छतीसगढ़रायपुर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 एजेंसियों पर ठोका डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने मैनपावर सप्लाई और सुरक्षा एजेंसियों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद सात कंपनियों पर डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना ठोका गया है। इनमें रायपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार और बालोद जिले की प्रमुख एजेंसियां शामिल हैं।

सबसे बड़ी कार्रवाई रायपुर में

  • रायपुर की बीआईएस लिमिटेड पर विभाग ने 1 करोड़ 55 लाख 65 हजार 480 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। आरोप है कि कंपनी ने संविदा कार्यों में तय शर्तों का पालन नहीं किया।
  • दंतेवाड़ा की रक्षक सिक्योरिटी पर सुरक्षा प्रबंधन और कर्मचारियों की तैनाती में गड़बड़ी के चलते 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • बलौदाबाजार की एसआइएस लिमिटेड पर श्रम कानून और संविदा नियमों की अनदेखी के लिए 4.5 लाख रुपये का दंड ठोका गया।
  • बालोद जिले की कैप्टन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर भी नियम उल्लंघन के लिए 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अधिकारियों का सख्त संदेश

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुर्माने की रकम कंपनियों से वसूली जाएगी और दोषी एजेंसियों को भविष्य में ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।

यह कार्रवाई संविदा एजेंसियों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है कि नियमों की अनदेखी करने पर अब उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!