छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग: 9 महीने के बच्चे का अपहरण कर 7 लाख में बेचा, रिश्तेदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग न्यूज धमाका – 9 महीने के बच्चे के अपहरण की गुत्थी दुर्ग पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने बच्चे को पटना से सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है। इस मामले में पीड़िता की रिश्तेदार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चे को 7 लाख रुपये में बेच दिया गया था और रकम को आरोपियों ने आपस में बांट लिया था।

कैसे हुआ अपहरण?

  • घटना 20 जून 2025 की है।
  • पीड़िता को उसकी रिश्तेदार संगनी बाई और संतोष पाल ने फोन कर बुलाया।
  • पीड़िता अपने बेटे के साथ दुर्ग से कोरगांव (कोंडागांव) होते हुए पटना पहुंची।
  • 8 जुलाई को आरोपियों ने छत्तीसगढ़ वापस भेजने के बहाने महिला को आरा रेलवे स्टेशन ले जाया गया।
  • दानापुर स्टेशन पर खाना लाने के बहाने महिला की गोद से बच्चा छीनकर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

  • पीड़िता ने 25 जुलाई को दुर्ग महिला थाना सेक्टर-6 में मामला दर्ज कराया।
  • पुलिस ने संगनी बाई को कोरगांव से गिरफ्तार किया।
  • पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर चार अन्य आरोपियों –
    1. नालंदा निवासी डॉ. बादल उर्फ मिथलेश,
    2. संतोष पाल,
    3. जगनपुरा निवासी प्रदीप कुमार,
    4. गौरी महतो – को पकड़ा गया।
  • आरोपियों के कब्जे से बच्चा बरामद किया गया और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!