
दुर्ग न्यूज धमाका – 9 महीने के बच्चे के अपहरण की गुत्थी दुर्ग पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने बच्चे को पटना से सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है। इस मामले में पीड़िता की रिश्तेदार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चे को 7 लाख रुपये में बेच दिया गया था और रकम को आरोपियों ने आपस में बांट लिया था।
कैसे हुआ अपहरण?
- घटना 20 जून 2025 की है।
- पीड़िता को उसकी रिश्तेदार संगनी बाई और संतोष पाल ने फोन कर बुलाया।
- पीड़िता अपने बेटे के साथ दुर्ग से कोरगांव (कोंडागांव) होते हुए पटना पहुंची।
- 8 जुलाई को आरोपियों ने छत्तीसगढ़ वापस भेजने के बहाने महिला को आरा रेलवे स्टेशन ले जाया गया।
- दानापुर स्टेशन पर खाना लाने के बहाने महिला की गोद से बच्चा छीनकर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
- पीड़िता ने 25 जुलाई को दुर्ग महिला थाना सेक्टर-6 में मामला दर्ज कराया।
- पुलिस ने संगनी बाई को कोरगांव से गिरफ्तार किया।
- पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर चार अन्य आरोपियों –
- नालंदा निवासी डॉ. बादल उर्फ मिथलेश,
- संतोष पाल,
- जगनपुरा निवासी प्रदीप कुमार,
- गौरी महतो – को पकड़ा गया।
- आरोपियों के कब्जे से बच्चा बरामद किया गया और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



