रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के वरिष्ठ पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 80 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी करने वाले पेंशनर और परिवार पेंशनरों को अतिरिक्त पेंशन देने का आदेश जारी किया है।
कैसे मिलेगी अतिरिक्त पेंशन?
- 80 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी करने पर पेंशनरों को मूल पेंशन पर अतिरिक्त पेंशन मिलेगी।
- यह अतिरिक्त राशि उस कैलेंडर माह के पहले दिन से देय होगी, जिसमें पेंशनभोगी 80 वर्ष पूरे करता है।
- उदाहरण:
- यदि किसी पेंशनर की जन्मतिथि 15 जनवरी 1943 है, तो उसे 01 जनवरी 2023 से मूल पेंशन के 20% की दर से अतिरिक्त पेंशन मिलेगी।
- यदि जन्मतिथि 01 जनवरी 1943 है, तब भी पात्रता उसी दिनांक से होगी।
सरकार का निर्देश
राज्य शासन ने सभी पेंशन संवितरण अधिकारी व बैंकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र पेंशनरों को समय पर अतिरिक्त पेंशन का लाभ मिल सके।




