विदेश

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में भीषण हादसे की खबर है

कांगो में क्षमता से अधिक लोगों की बिठाने की वजह से नाव डूब गई और 100 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है।

विदेश न्यूज़ धमाका । मिली जानकारी के लिए कांगो नदी में नाव के पलटने से 100 से ज्यादा लोग मारे गए या लापता हो गए। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक नदी में डूबे 51 शवों को निकाल लिया गया है जबकि नाव पर सवार 69 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। वैसे, इस हादसे में 39 लोगों को सुरक्षित भी निकाला गया है। देश के मानवीय मामलों के मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया कि नाव के डूबने की असल वजह क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना था। इस पर अधिक भार भी लोड किया गया था, जो हादसे की वजह बना। उन्होंने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही इस घटना में जिम्मेदार लोगों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। वहीं 15 फरवरी को एक नाव के पलटने से 60 लोगों की मौत हो गई थी। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण नाव डूब गई। देश के मानवीय मामलों के मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया था कि इस नाव पर 700 लोग सवार थे। इससे पहले भी कांगो में इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। जनवरी में भी नाव हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोगों का कुछ पता नहीं चला था। ये हादसा भी क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठने की वजह से हुआ था।आपको बता दें कि कांगो नदी अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी है। साथ ही एमेजन के बाद जल की मात्रा में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। इसे दुनिया की सबसे गहरी नदी माना जाता है, और ये 220 मीटर से भी गहरी है। ऐसे में इसमें यात्रा करना काफी खतरनाक भी हो सकता है।दरअसल कांगो में सड़कों का बुरा हाल है, इस कारण लोग नाव के जरिए यात्रा करना बेहतर समझते हैं। कांगो के निवासियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा का एकमात्र जरिया कांगो नदी ही है। ऐसे में नाव पर क्षमता से अधिक लोगों को बिठाया जाता है, और अधिक भार भी लोड कर दिया जाता है। इस कारण हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!