
बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सेंदरी स्थित एकमात्र मानसिक चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को अगली सुनवाई तक निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
कोर्ट कमिश्नरों की जांच में सामने आया कि
- डॉक्टर देर से आते और समय से पहले चले जाते हैं।
- स्टाफ की भारी कमी है।
- अस्पताल में साफ-सफाई व हाइजीन की स्थिति खराब है।
- अल्ट्रासाउंड और आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों, परिजनों और स्टाफ को परेशानी हो रही है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि डॉक्टर व स्टाफ रोजाना मात्र 1–1.5 घंटे ही अस्पताल में रहते हैं, जबकि ड्यूटी समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है।
हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि “लगातार निगरानी के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं आना गंभीर चिंता का विषय है।”
