छतीसगढ़रायपुर

CM साय को बहनों ने बांधी राखी, बोले — रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक रायपुर

CM साय को बहनों ने बांधी राखी, बोले- रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक

रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने गृह ग्राम बगिया स्थित कैंप कार्यालय में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित बहनों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएँ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएँ, मितानिन और स्व-सहायता समूह की बहनों ने भी उनकी कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की।

सीएम साय ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते, स्नेह और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और “मोदी जी की गारंटी” का मतलब है — वादा पूरा होने की गारंटी।

जशपुर के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी एवं उद्यानिकी कॉलेज, 200 बिस्तरों का अस्पताल और हर्राडांड (कुनकुरी) में प्रदेश का पाँचवाँ पावर प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति मिल चुकी है।

कार्यक्रम में उपेंद्र यादव, सुनील गुप्ता, सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!