
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में होटल में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी 6 पुलिसकर्मियों पर घोषित इनाम की राशि शनिवार को ₹ 25,000- ₹ 25,000 से बढ़ाकर ₹ 1- ₹ 1 लाख कर दी गई । पुलिस ने इन निलंबित पुलिसकर्मियों की तस्वीरें भी जारी की हैं और कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।




