
रायपुर न्यूज़ आरोपी के पास से 3 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है, जो कहीं जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम ने बस स्टैंड जाकर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कंधामाल ओडिसा निवासी चंद्रशेखर दीगल का होना बताया. उसकी तलाशी में बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा पाया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जुमला 25,000 रुपए जब्त किया. आरोपी के विरूद्ध देवेन्द्र नगर थाना में अपराध क्रमांक 141/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई

