छतीसगढ़मोहाली

गांव में घुसा तेंदुआ: रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे ग्रामीण और वन विभाग

An atmosphere of fear among the villagers

मोहला न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के आटरा गांव में बीती रात हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने एक तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा। डर और कौतूहल के मिले-जुले माहौल में गांव के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और तेंदुए की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए उसके आसपास ही डेरा जमाए रहे। पूरी रात वन महकमा ,ग्रामीण तथा पुलिस पार्टी तेंदुआ को रेस्क्यू करने गांव में डटे रहे।

बाड़ी में झाड़ियों के बीच दुबक गया तेंदुआ
उल्लेखनीय है कि, जंगल से भटक कर ग्राम आटरा में शनिवार देर शाम जैसे ही एक तेंदुआ गांव की सीमा में दाखिल हुआ, ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल वन विभाग और स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणो के हो-हल्ला के बीच जंगल से भटका हुआ तेंदुआ गांव के एक किसान की बाड़ी में झाड़ियो के बीच दुबक गया। लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत और संयुक्त प्रयास के बाद तेंदुए को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।

तेंदुए के जंगल लौटने पर ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
गनीमत रही कि, इस पूरी घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। सुबह करीब तीन बजे के लगभग तेंदुआ जंगल की ओर लौट गया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने का काम सफल रहा।

सुरक्षा के लिए मुनियादी कराई जाएगी
अंबागढ़ चौकी के फॉरेस्ट एसडीओ मनेन्द्र कुमार सिरदार ने कहा कि, सुबह करीब तीन बजे तेंदुआ सुरक्षित जंगल की ओर निकल गया। ग्रामीण व जंगली जानवर के सुरक्षा के लिए एक सप्ताह तक आसपास के गांवो में मुनियादी कराई जाएगी, ताकि लोग सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में सजगता बरतें।

रात भर जागते रहे अफसर ग्रामीण
जैसे ही आटरा गांव में तेंदुए की पहुंचने की खबर वन विभाग को मिली तत्काल वन अमला तथा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया साथ ही रात भर जागते हुए तेंदुए की निगरानी करते रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!