छतीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, ACB ने 15 हजार की रकम के साथ किया गिरफ्तार

Breaking News: रंगे हाथों पकड़ा गया रिश्वतखोर पटवारी, सीमांकन के नाम पर मांगी थी हजारों की रकम..

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी महेंद्र कुजूर को शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में 15,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।


क्या है मामला?

पीड़ित व्यक्ति ने ACB को शिकायत दी थी कि सीमांकन कार्य के एवज में पटवारी ने 15 हजार रुपये की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद ACB ने सूझबूझ और योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ जारी, विभाग में हड़कंप

वर्तमान में ACB टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।


मुख्य बिंदु:

  • आरोपी: महेंद्र कुजूर, पटवारी
  • स्थान: शंकरगढ़ रेस्ट हाउस, बलरामपुर
  • रकम: ₹15,000 (सीमांकन के एवज में)
  • एजेंसी: ACB, छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!