छतीसगढ़रायपुर

नया रायपुर में रफ्तार का कहर: स्ट्रीट पोल से टकराकर कार बनी आग का गोला, एक युवक की मौत

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के नया रायपुर क्षेत्र में तेज़ रफ्तार ने एक और जान ले ली। रविवार दोपहर नया रायपुर के सेक्टर-17 में एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्ट्रीट पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पुर्जे 30 फीट दूर तक बिखर गए और वाहन में आग लग गई। हादसे में कार चला रहे युवक गौतम सतवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक शराब के नशे में थे। हादसे के समय कार में मृतक गौतम के साथ प्रियांशु सचदेव और अविराज सवार थे। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे पूरी कार जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के समय कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। स्ट्रीट पोल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह हादसा एक बार फिर शहर में तेज़ रफ्तार और नशे की लापरवाही का खतरनाक अंजाम साबित हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!